{"_id":"5cb61a8fbdec2213fd29af1d","slug":"131555438223-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों के साथ फरार किशोरी चंडीगढ़ से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों के साथ फरार किशोरी चंडीगढ़ से बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। क्षेत्र के गांव से दो युवकों के साथ फरार किशोरी को पुलिस ने चंडीगढ़ से बरामद कर लिया है। किशोरी के साथ मौजूद युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एक युवक को पुलिस दो दिन पहले ही देहरादून से बरामद कर चुकी है। पुलिस अब किशोरी के बयान दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करेगी।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग पुत्री 10 अप्रैल को घर से लापता हो गई थी। बाद में किशोरी के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी नाजिम व हसरत के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने रविवार को देहरादून में छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि किशोरी व उसके साथ मौजूद दूसरा युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने उनकी तलाश में दिल्ली में भी छापा मारा था, लेकिन फोन बंद होने के चलते पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए थे। हाल ही में पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों चंडीगढ़ में छिपे हुए हैं। इस पर पुलिस ने चंडीगढ़ में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। जबकि किशोरी के साथ मौजूद युवक पुलिस के आने की भनक लगने पर छत से कूदकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस किशोरी को लक्सर कोतवाली ले आई है। कोतवाली के एसएसआई रणवीर सिंह चौहान ने बताया किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फरार युवक की तलाश की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।