{"_id":"5c4f3f71bdec22077e435c95","slug":"131548697457-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर जेल में बंद बदमाशों की रुड़की में पेशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर जेल में बंद बदमाशों की रुड़की में पेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
मुजफ्फरनगर जेल में बंद चार बदमाशों को कड़ी सुरक्षा के बीच रुड़की रामनगर कोर्ट में पेश किया गया। बदमाशों की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बदमाशों की पेशी पर आने से जाने तक कोर्ट परिसर में पुलिस की हर आनेजाने वाले शख्स पर पैनी नजर रही। चारों बदमाशों पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत रुड़की में लूटपाट समेत अन्य कई मामले दर्ज हैं।
रुड़की में लूटपाट और अन्य वारदात को अंजाम देने वाले अजय, उमर शाद, सलमान और कुलदीप मुजफ्फरनगर की जेल में बंद हैं। लूट समेत अन्य मामलों में चारों बदमाशों की रुड़की रामनगर कोर्ट में पेशी रहती है। पुलिस के अनुसार, चारों बदमाशों का बड़ा गैंग है। इस गैंग ने वेस्ट यूपी समेत रुड़की में लूट की कई वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार को भी चारों बदमाश की रामनगर कोर्ट में पेशी थी। सुबह करीब दस बजे मुजफ्फरनगर पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच चारों को सरकारी वैन में लेकर रुड़की पेशी पर पहुंची। चार बदमाशों की पेशी को देखते हुए गंगनहर कोतवाली पुलिस भी सुरक्षा के लिहाज से कोर्ट परिसर में तैनात रही। पेशी होने के बाद पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर रवाना हो गई। कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि चार अपराधियों की कोर्ट में पेशी देखते हुए पुलिस तैनात की गई थी।