फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के गहने और नकदी चोरी

बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के गहने और नकदी चोरी

Mon, 14 Jan 2019 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के गहने और नकदी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चुड़ियाला
विज्ञापन

चारदीवारी फांदकर अंदर घुसे चोरों ने किसान के घर में बेटी की शादी के लिए रखे 2.30 लाख रुपये और करीब पांच लाख के जेवर चुरा लिए। चोरों ने रविवार रात ऊपरी मंजिल के कमरे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया, लेकिन हैरत की बात यह है कि बगल के कमरे में सो रही किसान की पत्नी और बेटी को भनक तक नहीं लगी। सुबह किसान को चोरी का पता चला तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण के बाद केस दर्ज कर लिया है। साथ ही एक्सपर्ट ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए हैं। खुलासे के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है। वहीं, पेड़ बेचकर बेटी की शादी के लिए जुटाई नकदी चोरी होने से पीड़ित किसान बदहवाश है।
शनिवार रात को बुग्गावाला में चिकित्सक के बंद पड़े घर को खंगालने के बाद रविवार रात किसान के घर लाखों की चोरी कर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मानकपुर आदमपुर गांव निवासी केहर सिंह किसान हैं। घर की ऊपरी मंजिल पर किसान के बेटे अर्जुन अपनी पत्नी के साथ रहते हैं जबकि नीचे केहर सिंह अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। रविवार को अर्जुन, पत्नी के साथ ससुराल गए थे। घर में केहर सिंह, उनकी पत्नी और बेटी ही थीं। केहर सिंह नीचे सो रहे थे तो पत्नी और बेटी ऊपरी मंजिल पर दूसरे कमरे में सोई थीं। बताया जा रहा है कि रविवार रात चोर चारदीवारी फांदकर घर के अंदर घुसे और सीधे ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

चोरों ने अर्जुन के कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी 2.30 लाख की नकदी, सोने की सात अंगूठी, चांदी की सात पाजेब, सोने के कंगन, गले का हार, मंगलसूत्र, झुमकी, चेन और एलसीडी आदि चोरी कर लिया। सुबह उठने के बाद केहर सिंह ऊपर पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। इसके बाद चोरी की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि केहर सिंह अपनी बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे। दो-तीन जगह रिश्ते की बात चल रही थी। पेड़ों को बेचकर उन्होंने 2.30 लाख रुपये प्राप्त किए थे। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से फिगर प्रिंट लेकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक किसी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

-प्रदीप मिश्रा, थानाध्यक्ष, झबरेड़ा
...तो चोरों को थी घर की पूरी जानकारी
घटना में किसी आसपास के व्यक्ति के संलिप्त होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है, क्योंकि चोरों को घर की पूरी जानकारी थी। उन्हें यह भी पता था कि अर्जुन के ससुराल जाने के बाद ऊपरी मंजिल पूरी तरह खाली है। लिहाजा चोरों ने निचली मंजिल पर सो रहे केहर सिंह को भनक भी नहीं लगने दी और ऊपरी मंजिल पर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed