फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पुलिस ने दी दबिश, आरोपी फरार

पुलिस ने दी दबिश, आरोपी फरार

Sun, 10 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दी दबिश, आरोपी फरार

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। मछली बाजार में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने घरों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस को आता देख आरोपी फरार हो गए।

बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम मछली बाजार और बंधा रोड पर अतिक्रमण हटाने गई थी। उस दौरान कुछ लोगों ने सहायक नगर आयुक्त के साथ बदसलूकी करने के साथ ही नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली थी। शुक्रवार को सफाईनायक अमित कुमार ने कोतवाली सिविल लाइंस में इनाम पहलवान, उमदराज, अरशद, इकराम, शमीम, सकील के खिलाफ टीम पर हमला करने, बलवा करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ ही, सरकारी कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए शनिवार की रात को आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। कोतवाली के एसएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed