{"_id":"5b11874d4f1c1bf76e8b5d87","slug":"131527875405-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलौर बस अड्डा से हजारों का बिल्डिंग मैटेरियल चोरीण्","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगलौर बस अड्डा से हजारों का बिल्डिंग मैटेरियल चोरीण्
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
रोडवेज कर्मियों की नाक के नीचे से मंगलौर बस अड्डा से हजारों का बिल्डिंग मैटेरियल चोरी हो गया है। शुक्रवार को रुड़की डिपो के दो अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुुंचे। पूरे मामले में एक कर्मचारी की संलिप्तता बताई जा रही है।
कुछ समय पहले मंगलौर बस अड्डा में शौचालय व बांउड्रीवाल की मरम्मत का काम हुआ था। इस दौरान करीब आठ क्विंटल पुराना सरिया और करीब पांच हजार ईंट निकली थी। सारा सामान परिसर में रखा था। बस अड्डे में वर्तमान में तीन कर्मचारी तैनात हैं। रविवार को बस अड्डे में रखी सरिया और ईंट चोरी हो गई। शुक्रवार सुबह रुड़की डिपो के एसएसआई को चोरी की सूचना मिली। उन्होंने दो अधिकारियों को जांच के लिए भेजा। दोनों अधिकारियों ने मंगलौर बस अड्डे में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की। अधिकारियों के अनुसार मामले में प्रथम दृष्टया एक कर्मचारी की संलिप्तता दिख रही है। वहीं कर्मचारी आसपास रहने वाले लोगों पर ईंट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर एजीएम को भेजी जा रही है। वहीं रुड़की डिपो के कार्यवाहक एजीएम आलोक बनवाल का कहना है कि मंगलौर बस अड्डा में चोरी की घटना संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
बस अड्डा तांगा स्टैंड में तब्दील
परिवहन निगम में अव्यवस्थाएं इस कदर है कि मंगलौर बस अड्डा तांगा स्टैंड में तब्दील हो गया है। वर्षों से बस अड्डे से ही तांगा स्टैंड संचालित है। सारा खेल बस अड्डे में तैनात कर्मचारियों की नाक के नीचे चल रहा है। दर्जनों बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन