फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   डीजे पर गाने बजाने को लेकर बारातियों में चले डंडे

डीजे पर गाने बजाने को लेकर बारातियों में चले डंडे

Thu, 19 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
डीजे पर गाने बजाने को लेकर बारातियों में चले डंडे
भगवानपुर। झींवरहेड़ी से करौंदी गई बारात में डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजाने को लेकर बारातियों में लाठी डंडे चल गए। झगड़े को शांत कराने आए दूल्हे के पिता और अन्य तीन बाराती घायल हो गए।
विज्ञापन

झींवरहेड़ी निवासी मदन के पुत्र अंकित की बारात बुधवार को दोपहर दो बजे करौंदी गांव गई थी। लड़की पक्ष की ओर से बारातियों का स्वागत किया जा रहा था। इस दौरान डीजे की धुन पर नाच रहे युवक डीजे संचालक को अपनी पसंद का गाना लगाने के लिए बोलने लगे। गाने पर बाराती थिरक रहे थे, तभी इन्हीं के बीच में एक बाराती ने डीजे संचालक से तुरंत गाना बदलवा दिया। गाना बदलने पर बाराती आपस में ही गाली गलौज करने लगे। देखते ही देखते बाराती युवकों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। उसके बाद बाराती लाठी डंडों से एक दूसरे पर प्रहार करने लगे। युवकों में झगड़ा होता देख बारातियों में भी अफरा तफरी मच गई। इस दौरान झगड़े को शांत कराने के लिए दूल्हे के पिता मदन सिंह भी पहुंच गए। तभी झगड़ा कर रहे बारातियों में से एक ने उनके हाथ पर जोर से डंडा मार दिया। झगड़े में कविंद्र, सुमित और अंजीत भी घायल हो गए। इसी बीच बाराती युवक भी दो गुटों में बंट गए। झगड़े के बाद बाराती अर्जुन अपनी मोटरसाइकिल लेकर भागने लगा। करौंदी से करीब एक किलोमीटर दूर रुड़की ओर वह एक टेेेंपो से टकराकर घायल हो गया। जिससे हायर सेंटर देहरादून भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed