फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दुकान में निर्माण को लेकर फिर आमने सामने आए दो पक्ष

दुकान में निर्माण को लेकर फिर आमने सामने आए दो पक्ष

Wed, 14 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दुकान में निर्माण को लेकर फिर आमने सामने आए दो पक्ष
रुड़की। हरिद्वार हाईवे पर सोलानी पुल के समीप तीन दुकानों में रखे लाखों के उपकरण को बाहर फेंक दिए जाने की घटना के दूसरे दिन मंगलवार को दो पक्षों में उस समय झगड़ा और मारपीट शुरू हो गई। जब एक पक्ष ने दीवार का निर्माण करना शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान लोगों ने पुलिस को घेर लिया और तीखी नोकझोंक की। ज्ञात हो कि मामले में पहले ही एक पक्ष की ओर से दो भाजपा नेता समेत चार लोगों और पांच-छह अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाईवे पर योगेश गोयल निवासी सोलानीपुरम की अर्थ एडवरटाइजिंग कंपनी के नाम से तीन दुकानें हैं। रविवार की रात को एक पक्ष के लोगों ने दुकानों से लाखों रुपये के उपकरणों को तोड़फोड़ कर बाहर फेंक दिया था। जिसके बाद सोमवार को योगेश गोयल की ओर से दो भाजपा नेता समेत चार लोगों तथा पांच-छह अन्य लोगों के खिलाफ चोरी, मारपीट और बलवे आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार की शाम को फिर से उस समय विवाद हो गया। जब एक पक्ष के लोगों ने दुकान में दीवार का निर्माण शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। सूचना पाकर एसएसआई हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत कराया। इस दौरान लोगों के साथ पुलिस की भी तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


विधायक चैंपियन के सुरक्षाकर्मी से मोबाइल छीना
रुड़की। भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के सुरक्षाकर्मी का बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। घटना के समय सुरक्षाकर्मी फोन पर किसी से बात कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की सुरक्षा में तैनात सीआइएसएफ के सुरक्षाकर्मी विजय गंगनहर किनारे स्थित कार्यालय पर सोमवार की रात को फोन पर किसी से बात कर रहे थे। इस दौरान वह नहर किनारे टहलने लगे। तभी बोट क्लब के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आ धमके। इससे पहले कि सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाता, बाइक पर पीछे की तरफ बैठे एक बदमाश ने चैंपियन के सुरक्षाकर्मी का मोबाइल छीन लिया। सुरक्षाकर्मी ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है लेकिन अभी तक मोबाइल छीनने वाला पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed