फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   साथ मरने के लिए प्रेमिका को खिलाया,अस्पताल में भर्ती करा हुआ फरार

साथ मरने के लिए प्रेमिका को खिलाया,अस्पताल में भर्ती करा हुआ फरार

Wed, 27 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
साथ मरने के लिए प्रेमिका को खिलाया,अस्पताल में भर्ती करा हुआ फरार
रुड़की। भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी ने युवती को घर से ले जाकर साथ-साथ मरने की कसम खाने के बाद युवती को जहर खिला दिया । युवती की हालत बिगड़ने पर युवक युवती को अस्पताल में भर्ती करा कर फरार हो गया । युवती के परिजनों ने एसपी देहात मणिकांत मिश्रा से युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भगवानपुर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव की एक युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया है कि 23 दिसंबर की सुबह घर से युवक युवती को बुला कर ले गया था। उस समय घर पर कोई नहीं था। जब परिजन शाम को लौटे तो घर पर युवती नहीं थी। आस पास जानकारी की गई तो पता चला कि पड़ोस का ही रहने वाला एक युवक उसे घर से ले गया था। युवक के घर जाकर जानकारी की गई तो युवक के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की । युवती के परिजनों को देर रात युवती के अस्पताल में होने की सूचना मिली । जब अस्पताल में जाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि पड़ोस का रहने वाला युवक ही युवती को अस्पताल में भर्ती करा गया था। उन्होंने एसपी देहात को बताया कि युवती से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि युवक ने ही उसे कहा था कि दोनों एक साथ जहर खाते हैं लेकिन उसने खुद जहर खाया ही नहीं उसे जहर दे दिया । जिससे उसकी हालत खराब हो गई । एसपी देहात ने बताया कि उनको तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed