फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   चैंपियन समर्थकों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर होगी कुर्की

चैंपियन समर्थकों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर होगी कुर्की

Mon, 22 Apr 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
चैंपियन समर्थकों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर होगी कुर्की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। मुकदमा दर्ज होने के बाद खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के तीन समर्थकों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद तीनों गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे हैं। अगर तीनों की जल्द गिरफ्तारी या कोर्ट में सरेंडर नहीं होते हैं तो पुलिस कुर्की की तैयारी करेगी। वहीं, पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापा मार रही है।
विज्ञापन

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच हुए विवाद के बीच चैंपियन समर्थकों फुरकान, पहल सिंह और पप्पू ने प्रेसवार्ता कर कर्णवाल व उनकी पत्नी वैजयंती माला पर अमर्यादित टिप्पणी की थी।ं 27 मार्च को वैजयंती माला की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी गई थी। आरोप लगाया था कि तीनों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अनुसूचित समाज की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में जांच के लिए तीनों को सहयोग करने के निर्देश दिए थे, लेकिन तीनों जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस ने कोर्ट में दी तो कोर्ट ने तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इसके बाद तीनों गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गए। तीनों ने अपने मोबाइल भी बंद कर लिए हैं। पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। साथ ही उनके करीबियों पर नजर रख रही है। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि तीनों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed