फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   खनन का विरोध करने पर हवाई फायरिंग

खनन का विरोध करने पर हवाई फायरिंग

Fri, 11 Jan 2019 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
खनन का विरोध करने पर हवाई फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला
विज्ञापन

चिल्लावाली नदी में अवैध खनन रोकने पहुंचे ग्रामीणों की खनन करने वालों से नोकझोंक हो गई। आरोप है कि खनन करने वालों ने ग्रामीणों को धमकाते हुए लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की। इससे भड़के ग्रामीण थाने पहुंचे और खनन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान दूसरा पक्ष भी कोतवाली पहुंच गया और ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पांच ग्रामीणों और स्टोन क्रशर के दो मुंशियों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। साथ ही पुलिस फायरिंग की घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, थाना बुग्गावाला क्षेत्र स्थित ग्राम शहीदवाला ग्रंट के ग्राम प्रधान पप्पू सैनी को बृहस्पतिवार देर रात सूचना मिली थी कि की चिल्लावाली नदी किनारे ग्राम समाज की भूमि पर खनन माफिया अवैध खनन कर जमीन को खुर्दबुर्द कर रहे हैं। ग्राम प्रधान पप्पू सैनी अन्य ग्रामीण गौरव, चेतन, अनुज आदि को लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने खनन कर रहे लोगों का विरोध किया तो उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते ग्रामीण और खनन कर रहे लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक स्टोन क्रशर के मालिक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पांच राउंड हवाई फायरिंग की, जिससे मौके पर खलबली मच गई और हंगामा हो गया।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख खनन करने वाले वहां से फरार हो गया। उधर, गुस्साए ग्रामीण रात में ही थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान खनन करने वाला पक्ष भी थाने पहुंचा और ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी। विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गौरव, आशु, अमित, अनुज सैनी, अंकुश और स्टोन क्रशर के दो मुंशी मोहित एवं प्रदीप रावत का शांतिभंग में चालान कर दिया। उधर, ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई से अन्य ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ रोष है। एसओ नंदकिशोर ग्वाड़ी ने बताया कि ग्रामीणों और स्टोन क्रशर मालिक में विवाद हो गया था। फायरिंग का मामला भी प्रकाश में आया है। दोनों तरफ से तहरीर आई हैै। विवाद की आशंका के चलते शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई पर अड़े ग्रामीण
सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शुक्रवार को दोबारा थाने पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली पर रोष जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उल्टा उन पर ही कार्रवाई कर दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस खनन माफिया खुलेआम खनन कर नदियों का सीना छलनी कर रही है। बावजूद इसके पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed