फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   जम्मू के युवक को रुड़की में युवती के साथ पकड़ा

जम्मू के युवक को रुड़की में युवती के साथ पकड़ा

Tue, 16 Oct 2018 12:37 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
जम्मू के युवक को रुड़की में युवती के साथ पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित एक दुकान पर युवती से मिलने आए जम्मू के युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस और क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट (सीआईयू) युवक से पूछताछ कर कर रही है। युवक रुड़की निवासी युवती से मिलने पहुंचा था। उधर, युवक-युवती के अलग-अलग समुदाय के होने की सूचना पाकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गए और युवक पर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम सिविल लाइंस स्थित एक दुकान पर एक युवक और युवती बैठकर बात कर रहे थे। इसी बीच किसी ने युवक की भाषा अलग होने पर शक होने पर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती से जानकारी ली। युवक ने खुद को जम्मू का रहने वाला बताया तो युवती ने खुद को रुड़की निवासी बताया। इसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ कोतवाली ले आई। उधर, दोनों के अलग-अलग समुदाय के होने की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। जम्मू के युवक का पता लगने पर पुलिस अधिकारियों ने सीआईयू की टीम को कोतवाली भेजा और उससे पूछताछ के निर्देश दिए। इसके बाद सीआईयू कोतवाली पहुंची और पूछताछ के लिए युवक को साथ ले गई। उधर, पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी फेसबुक पर युवती से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में मोबाइल पर भी बातचीत होने लगी। वह युवती से मिलने रुड़की आया था। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जम्मू के युवक से गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed