फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ब्लैकमेलिंग में महिला, पति व ससुर को धरा

ब्लैकमेलिंग में महिला, पति व ससुर को धरा

Thu, 13 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
ब्लैकमेलिंग में महिला, पति व ससुर को धरा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

फेसबुक पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली महिला, उसके पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी फेसबुक एकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद उनसे दोस्ती कर महिला अपने जाल में फंसाकर घर पर बुलाती थी। इसके बाद लोगों पर दुराचार का आरोप लगाकर पति और ससुर के साथ मिलकर उन्हें ब्लैकमेल करती थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बुधवार को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एसपी देहात मणिकांत ने ब्लैकमेल करने वाले परिवार का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी मोहित गिरी ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी रुड़की निवासी रितिका नाम की महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। महिला ने जान पहचान होने पर मोबाइल से बातचीत शुरू कर दी थी। चार दिन पूर्व महिला ने उसे रुड़की स्थित अपने घर पर मिलने बुलाया। वह महिला के घर पहुंचा तो दो अन्य लोग वहां आ गए। इसी बीच महिला ने उस पर दुराचार का आरोप लगा दिया। इस पर दोनों ने मामले को निपटाने के लिए दो लाख रुपये की मांग की। मना करने पर 50 हजार रुपये में उन्होंने मामले को निपटाने की बात कही। एसपी देहात ने बताया कि शिकायत पर एसएसआई रणजीत सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
विज्ञापन

एसएसआई ने मोहित से महिला का नंबर लेकर उसे फोन किया और 50 हजार रुपये लेने के लिए एक रेस्टोरेंट में बुलाया, लेकिन रेस्टोरेंट में रुपये लेने एक व्यक्ति पहुंचा। जैसे ही उसने 50 हजार रुपये दिए तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम वीरेंद्र सिंह, निवासी गांव रमाला, बागपत और हाल निवासी गंगा एनक्लेव रुड़की बताया। साथ ही बताया कि उसका बेटा अनंत वर्मा और पुत्रवधू राशी वर्मा भी इसमें शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने घर पहुंचकर बेटे अनंत और बहू को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात के अनुसार, पूछताछ में उन्होंने बताया कि तीनों करीब छह लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आर्थिक स्थिति खराब होने पर चुना अपराध का रास्ता
एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी की कई साल पूर्व मौत हो चुकी है। इसके बाद बेटे की शादी हो गई। वह बेटे और पुत्रवधू के साथ रुड़की में रह रहा था। इस दौरान उसे पैरालाइसेस हो गया था। इलाज में बहुत पैसे खर्च होने से आर्थिक स्थिति खराब हो गई। लिहाजा उसने बेटे और बहू के साथ मिलकर लोगों को ब्लैकमेल कर ठगने का प्लान बनाया।
--
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
एसएसआई रणजीत सिंह तोमर, एसआई विनोद कुमार भट्ट, महिला एसआई प्रीति तोमर समेत कपिल देव और रविंद्र कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed