{"_id":"5b2fe7db4f1c1bb51e8b7a72","slug":"121529866203-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान पर सरकारी नलकूप पर कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान पर सरकारी नलकूप पर कब्जा करने का आरोप
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। सरकारी नलकूप के ऑपरेटर ने ग्रामीणों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर पूर्व ग्राम प्रधान पर बंद पड़े नलकूप का ताला तोड़कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस बाबत पुलिस को तहरीर देकर पूर्व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
खड़ंजा कुतुबपुर का तसलीम गांव के ही सरकारी नलकूप का ऑपरेटर है। शनिवार शाम उसने गांव के कई लोगों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर शिकायत कर बताया कि गांव के सरकारी नलकूप की पाइपलाइन पिछले कुछ दिनों से क्षतिग्रस्त है। इससे नलकूप भी बंद पड़ा है। बताया कि गांव के ही पूर्व प्रधान ने बंद पड़े नलकूप का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर मारपीट करने पर आमादा हो जाता है। सभी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पूर्व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत करने वालों में ऑपरेटर समेत तहसीन, हलीम, इरशान, शाहनजर, संगीता देवी आदि शामिल रहीं। उधर, कोतवाल अमर चंद शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।