फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   स्कूल बस और ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत

स्कूल बस और ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत

Sat, 12 May 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस और ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत
रुड़की। बच्चों को स्कूल ले कर जा रही मोंटफोर्ट स्कूल की बस की मलकपुर चुंगी के पास एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। चालक ने बस को कच्चे में उतारकर बच्चों की जान बचाई। सभी बच्चे सुरक्षित हैं, कुछ बच्चे सहमे हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर बच्चों को दूसरी बस से स्कूल भेजा। दुर्घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे रामनगर से माउंटफोर्ड स्कूल की बस नंबर छह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। मलकपुर चुंगी के पास हरिद्वार से लोहे की चादरों से भरे एक ट्रक की बस से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त बस में 50 बच्चे सवार थे। सभी बच्चों में चीख-पुकार मच गई। ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को कच्चे में उतार दिया, हालांकि दुर्घटना में बस के ड्राइवर की साइट क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर बच्चों को दूसरी बस से स्कूल भेजा। कुछ बच्चे स्कूल पहुंचने के बाद भी सहमे हुए थे। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही अधिकांश अभिभावक स्कूल पहुंच गए, कुछ अभिभावक स्कूल में फोन कर बच्चों की कुशलमंगल पूछते रहे। कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी ने बताया कि दुर्घटना के बाद बच्चों को दूसरी बस से भेजा गया। ट्रक को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed