फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   12 people injured in stone pelting

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में 12 घायल

Fri, 11 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 11 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
12 people injured in stone pelting
दो परिवारों के बीच जमीन का विवाद चला आ रहा था।

रुड़की। भंगेड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर देर शाम दो पक्ष आमने सामने आ गए। लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमले और पथराव में दोनों पक्षों के लगभग 12 लोग घायल हो गए। खूनी संघर्ष की सूचना पर पुलिस दौड़कर गांव पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत देखते हुए देर रात दो घायलों को देहरादून रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी महावतपुर गांव में दो परिवारों के बीच जमीन का विवाद चला आ रहा था। बृहस्पतिवार देर शाम दोनों पक्ष मामूली कहासुनी के बाद एक दूसरे के सामने आ डटे। लाठी डंडों से हमले के बाद दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। धारदार हथियारों का इस्तेमाल भी खूब हुआ। संघर्ष में दोनों पक्षों के जावेद, इलियास, अजीम, साजिद, लईक, रियासत, नईम, आसिफ, आरिफ, शादाब, नदीम, जाहिद आदि घायल हो गए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव की तरफ दौड़ पड़ी और घायलों को मरहम पट्टी के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर हालत देखते हुए साजिद और नदीम को देहरादून रेफर कर दिया गया।  वहीं कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अस्पताल पहुंचने पर भी हुआ हंगामा
दोनों पक्षों के घायलों के अस्पताल पहुंचने पर भी हंगामा हुआ। घायलों के साथ परिवार के अन्य लोग भी सिविल अस्पताल पहुंच गए। एक दूसरे को घूरकर देखने का आरोप लगाते हुए दोनों पक्ष अस्पताल में भी भिड़ने को तैयार हो गए। बमुश्किल उन्हें शांत कराया गया। वहीं झगड़े में अवैध असलहा बरामद होने की बात भी सामने आ रही है।


 लालकुर्ती में भिड़े दो पक्ष
रुड़की। सेना क्षेत्र लालकुर्ती में भी दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि झगड़ा शराब पीकर हुआ। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। एसएसआई ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed