{"_id":"5cd07f17bdec220715067c5d","slug":"11557167895-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने पुजारी के खाते से 44 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साइबर ठगों ने पुजारी के खाते से 44 हजार उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
साइबर ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए पुजारी के खाते से 44 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने बैंक पहुंचकर अपना एटीएम कार्ड बंद कराया और कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही तहरीर के आधार पर के दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पाड़ली गुर्जर निवासी कीर्तिशरण थपलियाल गांव के ही मंदिर में पुजारी हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है और आपका एटीएम कार्ड बंद हो चुका है, जिसे चालू करने को जरूरी जानकारी देनी होगी। झांसे में आकर पुजारी ने एटीएम कार्ड का नंबर समेत अन्य जानकारी दे दी। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। साथ ही खाते से 44 हजार निकाले जाने का मैसेज आया। खाते से रकम निकालने से उनके होश उड़ गए। वह बैंक पहुंचे और एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।