{"_id":"5cc9e2adbdec22075e0755fd","slug":"11556734637-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को लिफ्ट देने पर युवक हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला को लिफ्ट देने पर युवक हिरासत में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। अनजान महिला को कार में लिफ्ट देने देना कार सवार युवक को महंगा पड़ गया। महिला के पति ने कार सवार युवक पर अपनी पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार सवार को हिरासत में ले लिया। बाद में कार सवार युवक के महिला को लिफ्ट देने की बात बताने पर पुलिस ने युवक को छोड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के लक्सर गांव निवासी एक युवक मंगलवार की शाम अपनी कार से किसी कार्य के लिए मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव जा रहा था। युवक के मुताबिक लक्सर कस्बे से एक महिला ने हाथ देकर उसे लंढौरा तक लिफ्ट दिए जाने की बात कही। युवक ने महिला को बताया कि वह डोसनी फाटक तक जाएंगे, इसके बाद वह किसी दूसरे गांव में जाएंगे। महिला ने युवक को डोसनी फाटक तक ही बैठा लेने का आग्रह किया। इस पर कार सवार युवक ने उसे अपने साथ कार में बैठा लिया। इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन कर कार में आने की जानकारी दी और पति को डोसनी रेलवे फाटक से ले जाने को कहा, लेकिन इसी बीच महिला का फोन बंद हो गया। महिला के पति ने उससे फोन पर संपर्क किया तो फोन लगातार बंद आता रहा। इसी बीच अनहोनी की आशंका देखते हुए पति ने कार सवार युवक पर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। कंट्रोल रूम से सूचना फ्लैश होते ही कोतवाली पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर युवक की गाड़ी रुकवा ली। पुलिस के मुताबिक कार सवार युवक ने बताया कि महिला ने उससे लिफ्ट मांगी थी। इसके बाद ही उसने महिला को डोसनी फाटक तक अपनी गाड़ी में बैठाया था। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि महिला के फोन की बैटरी कम होने की वजह उसका फोन स्विच ऑफ हो गया था। सारी सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही कार सवार युवक को भी छोड़ दिया।