फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कार सवार लोगों ने किया युवक का अपहरण, छोड़ा

कार सवार लोगों ने किया युवक का अपहरण, छोड़ा

Sun, 03 Mar 2019 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
कार सवार लोगों ने किया युवक का अपहरण, छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

कार सवार चार लोगों ने एक युवक का अपहरण कर लिया गया। तीन घंटे बाद ही कार सवार लोग युवक से मोबाइल छीनकर उसे मालवीय चौक पर छोड़कर फरार हो गए। करीब तीन घंटे तक चले नाटकीय घटनाक्रम के दौरान पुलिस इधर से उधर से दौड़ती रही। पीड़ित युवक को मेडिकल के लिए भेज पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को मुजफ्फरनगर के छपार निवासी आशीष गोयल अपने कुछ दोस्तों के साथ तीन बाइको से नीलकंठ ऋषिकेश जाने के लिए निकले था। शाम करीब चार बजे आशीष मलकपुर चुंगी स्थित अपने मामा की जूस की दुकान पर रुक गए जबकि अन्य साथी आगे निकल गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कार सवार चार लोग आए और आशीष को जबरन कार में डालकर फरार हो गए। युवक को कार में खींचते देख मौके पर अफरातफरी मच गई। आशीष के मामा ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस और परिजनों को सूचना दी। अपहरण की सूचना से पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस ने तुरंत चौराहों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसी बीच पुलिस को आशीष के मोबाइल लोकेशन मालवीय चौक पर मिली। आननफानन में पुलिस मालवीय चौक की ओर दौड़ी तो आशीष सड़क किनारे खड़े मिले। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। यहां आशीष ने बताया कि रुड़की निवासी कुछ लोगों ने उसका अपहरण किया था। उसे काफी देर घुमाने के बाद उसके दो मोबाइल छीन लिए और मालवीय चौक पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आशीष गोयल की निशानदेही पर एक युवक को हिरासत में लिया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आशीष का मेडिकल कराया जा रहा है। साथ ही हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने युवक का अपहरण करने के बाद मोबाइल क्यों छीना, इसकी जांच की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed