फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   राठी की मां राजबाला की बेल खारिज को कोर्ट में प्रार्थना पत्र

राठी की मां राजबाला की बेल खारिज को कोर्ट में प्रार्थना पत्र

Thu, 31 Jan 2019 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
राठी की मां राजबाला की बेल खारिज को कोर्ट में प्रार्थना पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सुनील राठी की मां राजबाला की गिरफ्तारी पर स्टे को खारिज करने के लिए पुलिस ने नए सिरे से जांच कर कई बिंदुओं के साथ कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया है। बता दें कि डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में हाईकोर्ट से स्टे लेकर राजबाला गिरफ्तारी से बच गई थी। तभी से पुलिस उस पर शिकंजा कसने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में स्टे खारिज करने के लिए हाईकोर्ट में दोबारा प्रार्थनापत्र दिया गया है।
दो साल पहले बागपत जेल में बंद सुनील राठी ने शहर के एक डॉक्टर से रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने राठी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस को पता चला था कि रंगदारी न देने पर राठी अपनी मां की मदद से दो शूटरों से डॉक्टर की हत्या कराना चाहता है। पुलिस ने राठी के दोनों गुर्गों को गिरफ्तार कर राठी की मां राजबाला के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मंगलौर कोतवाली में केस दर्ज किया था। रिमांड के दौरान राठी की मांग राजाबाला की निशानदेही पर पुलिस ने नारसन के जंगलों से पिस्टल बरामद की थी।
विज्ञापन

राजबाला पर जेल के बाहर पांच अगस्त 2014 को हुए गैंगवार मामले में भी केस दर्ज था। तब वह गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट से स्टे ले आई थी। पुलिस ने राठी की मां पर शिकंजा कसने के लिए डॉक्टर से चौथ प्रकरण में स्टे अरेस्ट को खारिज कराने को प्रार्थनापत्र दिया था, पर पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। अब एक बार फिर पुलिस ने राजबाला के स्टे अरेस्ट को खारिज करने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है। अगर कोर्ट स्टे अरेस्ट को खारिज कर देती है तो पुलिस के लिए राठी की मां को गिरफ्तार कर शिकंजा कसना आसान होगा। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि स्टे अरेस्ट खारिज करवाने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉबिन की आज तक नहीं हुई गिरफ्तारी
जेल के बाहर गैंगवार मामले में राठी, अमित भूरा समेत सचिन खोखर और उसके भाई रॉबिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर उस दौरान जेल भेज दिया था, लेकिन आज तक पुलिस रॉबिन को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। रॉबिन पर एक के बाद एक केस दर्ज किए गए, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पाई। माना जाता है कि राठी और उसके सभी गुर्गों के जेल में बंद होने के बाद पूरा काम रॉबिन ही देख रहा है। जिस समय राठी की मां राजबाला ने चुनाव लड़ा था, उस दौरान पूरा मैनेजमेंट उसी ने संभाला था। पुलिस को आज तक कोई ऐसी सूचना नहीं मिल पाई है, जिससे यह पता चल सके कि रॉबिन आखिर कहां है और किन-किन लोगों के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed