{"_id":"5bfaece3bdec224160711227","slug":"11543171299-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से गहने चोरी कर सुनार की दुकान में पहुंचा किशोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से गहने चोरी कर सुनार की दुकान में पहुंचा किशोर
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
13 वर्षीय किशोर अपने घर से लाखों के गहने चोरीकर ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंच गया। उनके बदले में पैसे देने की मांग करने लगा। शक होने पर सुनार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोर को पकड़कर उसके परिजनों को मौके पर बुला लिया। बाद में पुलिस ने किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के एक व्यक्ति के 13 वर्षीय बेटे ने रविवार को अपने घर में रखे सोने-चांदी के लाखों की कीमत के गहनों को उठा लिया। वह गहनों को लेकर सुल्तानपुर स्थित एक सुनार की दुकान पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, बच्चे न सुनार की दुकान पर पहुंचकर उन गहनों के बदले में रुपये मांगे। इस पर सुनार को शक हुआ तो उसने तत्काल सुल्तानपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सुल्तानपुर चौकी प्रभारी एनके बचकोटी मौके पर पहुंच गए, वह बच्चे को पुलिस चौकी ले आए। पुलिस ने इसकी जानकारी उनके परिवारवालों को दी। सूचना मिलते ही बच्चे के परिवारवाले भी सुल्तानपुर चौकी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया।