फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   नेट केबिल लगाते करंट लगने से युवक की मौत

नेट केबिल लगाते करंट लगने से युवक की मौत

Thu, 18 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
नेट केबिल लगाते करंट लगने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र में नेटवर्क केबिल लगाते समय करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने युवक की पहचान होने पर घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सहारनपुर के देवबंद की कश्यप कॉलोनी निवासी मोहित कश्यप नेटवर्क केबिल लगाने का काम करता है। बुधवार को वह भगवानपुर क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र में नेटवर्क केबिल लगा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोहित जहां केबिल लगा रहा था, उसके पास से ही विद्युत लाइन गुजर रही है। नेटवर्क केबिल लगाते हुए अचानक करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना भगवानपुर थाने में दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके मोबाइल से जानकारी लेने पर सूचना परिजनों को दी। एसओ गोविंद कुमार ने बताया कि परिजनों के पहुंचने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ सजल कुमार ने बताया कि करंट से मौत होने की जानकारी मिली है। जांच कर संबंधित नेटवर्क कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed