फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पुल की रेलिंग तोड़ हवा में झूली श्रद्धालुओं से भरी बस

पुल की रेलिंग तोड़ हवा में झूली श्रद्धालुओं से भरी बस

Thu, 13 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुल की रेलिंग तोड़ हवा में झूली श्रद्धालुओं से भरी बस
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की (पिरान कलियर)
विज्ञापन

कलियर में हरिद्वार-भगवानपुर मार्ग पर इमलीखेड़ा के पास श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़ हवा में झूल गई। बस नदी की ओर लटकने से श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। काफी देर तक बस लटकी रही। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से श्रद्धालुओं को बस से बाहर निकाला। साथ ही क्रेन के माध्यम से बस को रेलिंग से हटाया और श्रद्धालुओं को दूसरी बस से हरिद्वार रवाना किया।
बुधवार सुबह करीब पांच बजे भगवानपुर-इमलीखेड़ा बाईपास मार्ग से कुछ श्रद्धालु बस में सवार होकर वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद हरिद्वार गंगा में स्नान करने जा रहे थे। जैसे ही श्रद्धालुओं से भरी बस इमलीखेड़ा मार्ग पर बने पुल पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर हवा में झूल गई। बस पुल पर झूलते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। इस पर इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी कुंवर राम आर्य मय फोर्स मौके पर पहुंचे और सभी श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने दूसरी बस से श्रद्धालुओं को हरिद्वार के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी कुंवर राम आर्य ने बताया कि सुबह एक बस वैष्णो देवी से करीब 50 श्रद्धालुओं के लेकर हरिद्वार जा रही थी। रास्ते में वह इमलीखेड़ा के पास नदी के पुल पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ झूल गई। उन्होंने बताया कि अधिकतर श्रद्धालु मुरादाबाद के गजरौला थाना के गढ़ के रहने वाले थे। सभी श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन के बाद हरिद्वार स्नान करने के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया सामने आ रहा है कि सुबह के समय बस चालक को नींद की झपकी आ गई होगी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed