फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   नो एंट्री में कार खड़ी करने को लेकर कांग्रेसी नेता होमगार्ड से उलझा

नो एंट्री में कार खड़ी करने को लेकर कांग्रेसी नेता होमगार्ड से उलझा

Fri, 20 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
नो एंट्री में कार खड़ी करने को लेकर कांग्रेसी नेता होमगार्ड से उलझा
रुड़की। एक कांग्रेसी नेता को जब होम गार्ड ने नो एंट्री में कार ले जाने से मना किया तो नेताजी होम गार्ड से ही उलझ बैठे । सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और नेता जी को कोतवाली ले जाने लगी, तो उन्होंनेे पुलिस से माफी मांग कर पीछा छुड़ाया।
विज्ञापन

सिविल लांइस बाजार में दोपहर 2 बजे के बाद से रात आठ बजे तक चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहता है। बृहस्पतिवार को बोट क्लब रोड पर होमगार्ड को लगाया गया था। इसी दौरान दोपहर तीन बजे के एक कांग्रेसी नेता कार लेकर नो एंट्री में घुसने लगा। जिसको होमगार्ड सुभाष चंद ने रोक दिया। इस पर नेता जी होमगार्ड से भिड़ गए। होमगार्ड ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी सूनने को तैयार नहीं थे। होमगार्ड ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख नेता जी का गुस्सा एक दम शांत हो गया। पुलिस ने नेता जी को कोतवाली चलने के लिए कहा। तो नेता जी ने मांगी मांग ली। इस पर पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed