{"_id":"5aca66394f1c1b5d6b8b4735","slug":"11523213881-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई की तैयारी, होने वाला दुल्हा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगाई की तैयारी, होने वाला दुल्हा फरार
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
लक्सर। युवती के परिजनों की सगाई की तमाम तैयारियां उस समय धरी रह गई, जब होने वाला दूल्हा किसी अन्य युवती को लेकर फरार हो गया। परिजन दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं।
ढांडेकी निवासी एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले अपनी बेटी का रिश्ता कलियर थाना क्षेत्र के सोहलपुर गांव में एक युवक से तय किया था। रविवार को युवती पक्ष के लोग सगाई लेकर रुड़की पहुंच चुके थे। इसी बीच युवती पक्ष के लोगों को जानकारी मिली कि युवक गांव की एक अन्य युवती को लेकर फरार हो गया है। दोनों में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने जब युवक पक्ष के घरवालों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। युवती के परिजन रुड़की में घंटों तक युवक के घर लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब युवक घर नहीं आया तो वह अपने गांव लौट आए।