फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कलियर में लावारिस मिली तीन दिन की नवजात बच्ची

कलियर में लावारिस मिली तीन दिन की नवजात बच्ची

Sun, 12 May 2019 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
कलियर में लावारिस मिली तीन दिन की नवजात बच्ची
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक तरफ पूरी दुनिया मदर्स डे मना रही थी, दूसरी तरफ पिरान कलियर में ममता शर्मसार हो रही थी। तीन दिन की नवजात बच्ची रविवार सुबह दरगाह इमाम साहब परिसर में बुलंद दरवाजे के पास लावारिस हालत में पड़ी मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहां जमा हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के मां-बाप का सिरा तलाशा, लेकिन कुछ भी पता न चलने पर लिखापढ़ी कर बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया।
इससे पहले दरगाह परिसर में नवजात बच्ची के मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। क्षेत्र में सबकी जुबां पर इस बच्ची की ही चर्चा थी। जितने मुंह उतनी बातें। कोई कह रहा था कि महिला बाहर से आकर बच्ची को दरगाह के बुलंद दरवाजे के पास छोड़ गई है तो कोई कुछ और। पुलिस ने आसपास के इलाकों में बच्ची के परिजनों को लेकर छानबीन की। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस बच्ची को थाने ले आई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष एनके बचकोटी ने बताया कि थाने में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को बुलाकर बच्ची को उसे सौंप दिया गया है। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के सदस्य प्रेम द्विवेदी के मुताबिक अभी बालिका का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन

दिव्यांग होने की वजह से छोड़ा?
बच्ची का एक पैर छोटा और एक पैर बड़ा है। कयास लगाया जा रहा है कि शायद उसके दिव्यांग होने की वजह से ही उसके खैरख्वाह उसे यहां छोड़ गए।
बच्ची को छोड़े जाने पर लोगों में गुस्सा
बच्ची को लावारिस छोड़ जाने पर लोगों में गुस्सा है। उनका कहना था कि बच्चों के आंसू पत्थर तक को पिघला देते हैं। कैसे लोग हैं जिनकी ममता मर चुकी है।
पहले भी आ चुके हैं ऐसे दो मामले
कलियर में पहले भी इस तरह के दो मामले आ चुके है। बीते साल 28 अगस्त को कलियर स्थित शाहजी पीर के मजार के पास जंगल में एक खेत में नवजात बच्ची सुनसान जगह पर अकेली पड़ी रोती हुई मिली थी। इसके अलावा करीब तीन वर्ष पहले दरगाह परिसर में भी एक नवजात बच्ची मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed