{"_id":"5ccb3bb7bdec22071c2de9a5","slug":"111556822967-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरकाजी चेयरमैन की हत्या को दी थी सुपारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुरकाजी चेयरमैन की हत्या को दी थी सुपारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर। हरिद्वार जेल में बंद बदमाश इंतजार ने पुरकाजी के नगर पालिका चेयरमैन की हत्या के लिए बदमाश कपिल को सुपारी दी थी। कपिल वारदात को अंजाम देने ही वाला था इससे पहले ही बुधवार को मंगलौर से एसटीएफ की टीम ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की पूछताछ में ही बदमाश कपिल ने इसका खुलासा किया है। अपराधी कपिल पर मुजफ्फरनगर और हरिद्वार में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
बुधवार को देहरादून से आई एसटीएफ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर झबरेड़ा रोड पर मंगलौर के पास मुठभेड़ के बाद बदमाश कपिल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एसटीएम ने कपिल को मंगलौर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया था। मंगलौर कोतवाली में पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए बदमाश कपिल ने बताया कि हरिद्वार जेल में बंद बदमाश इंतजार ने उसे पुरकाजी के नगर पालिका चेयरमैन जहीर फारूकी की हत्या करने की सुपारी दी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान के अनुसार कपिल उर्फ आशु पुत्र बाबू राम निवासी हकीमपुरा, थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर शामली 2016 में थाना बहादराबाद से बाइक चोरी के अपराध में जेल गया था। जेल में उसकी मुलाकात बदमाश इंतजार से हुई थी। इंतजार भी मुजफ्फरनगर क्षेत्र का रहने वाला है। ऐसे में दोनों के बीच जल्द ही नजदीकियां बढ़ गई। जेल में रहते हुए ही इंतजार ने कपिल को पुरकाजी के नगर पालिका अध्यक्ष जहीर फारूकी की हत्या करने को कहा था। इसके लिए उसने कपिल को तमंचा, कारतूस आदि भी उपलब्ध करा दिए थे। हालांकि इससे पहले ही एसटीएफ की टीम ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के अनुसार पकड़े गए बदमाश कपिल उर्फ आशु के खिलाफ थाना चरथावल और हरिद्वार में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश से मुजफ्फरनगर पुलिस तथा एसओजी ने भी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एसटीएफ के एसआई अमन चड्ढा तथा उनके सहयोगी भी मौजूद थे।