फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दलाल की धोखाधड़ी के कारण किसान ने लगाया मौत को गले

दलाल की धोखाधड़ी के कारण किसान ने लगाया मौत को गले

Mon, 08 Apr 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
दलाल की धोखाधड़ी के कारण किसान ने लगाया मौत को गले
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

दलाल की धोखाधड़ी से परेशान किसान ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस मृतक की जेब में मिले दो सुसाइड नोट के माध्यम से मामले की जांच करने में जुटी है।

ढाढेकी गांव निवासी 65 वर्षीय ईश्वर चंद शर्मा पुत्र बाबूराम शर्मा खेतीबाड़ी का कार्य करता था। परिजनों के मुताबिक ईश्वर चंद ने वर्ष 2017 में कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी एक दलाल के माध्यम से लक्सर कस्बे में स्थित सरकारी बैंक से कर्ज लिया था। परिजनों का आरोप है कि दलाल ने ईश्वरचंद को ऋण दिलाने के बाद उससे जमानत के लिए एक कोरा चेक भी लिया था। उन्होेंने बताया कि पिछले दिनों गन्ने का भुगतान होने के बाद उन्होंने बैंक द्वारा दिए गए ऋण को चुका दिया था, लेकिन बैंक का ऋण चुकाने के बाद भी दलाल द्वारा ईश्वर चंद शर्मा को उसका चेक वापस नहीं दिया जा रहा था। परिजनों ने बताया कि दलाल ने ईश्वर चंद शर्मा द्वारा दिए गए चेक को बाउंस करा दिया और ईश्वर चंद पर मुकदमा भी करा दिया था। जब ईश्वर चंद को इसकी जानकारी हुई तो उसने दलाल को मुकदमा वापस लेेने की बात कही, लेकिन दलाल ईश्वरचंद से मामले को निपटाने के लिए चार लाख रुपये की मांग कर रहा था। इसी मामले को लेकर ईश्वरचंद पिछले काफी दिनों से तनाव में चल रहा था। परिजनों के मुताबिक सोमवार को उसी चेक के मामले में ईश्वरचंद की तारीख थी। रात में ईश्वरचंद रोजमर्रा की तरह सो गया था। सोमवार की सुबह नहाने धोने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब वे मकान की छत से सुबह ईश्वरचंद के पास आए तो वह अपनी चारपाई पर लेटा हुआ छटपटा रहा था। ईश्वरचंद ने उन्हें जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन ईश्वरचंद को लेकर कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए उसके लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन ईश्वरचंद को लेकर हायर सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही सीओ राजन सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी व दरोगा उमेश नेगी भी मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ राजन सिंह ने बताया कि ईश्वर चंद शर्मा की जेब से दो सुसाइड नोट भी मिले हैं। इसमें उसने बैंक से ऋण दिलाने वाले दलाल व अपने परिवार के एक व्यक्ति पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed