फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पोस्टमार्टम हाउस के बाहर दिखे मौत के निशान

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर दिखे मौत के निशान

Sun, 10 Feb 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर दिखे मौत के निशान
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी दो लोगों की मौत हो गई। सिविल अस्पताल में रविवार को चार शवों का पोस्टमार्टम किया गया। इसके अलावा हालत नाजुक होने पर सात लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। वहीं, अब तक एम्स ऋषिकेश में पहुंचे 90 बीमार लोगों में से 45 को छुट्टी दे दी गई है और करीब 40 का इलाज चल रहा है।
जहरीली शराब पीने से हरिद्वार जिले में मौत का आंकड़ा 34 तक पहुंच गया है। रविवार को चरण पुत्र गरीबा (45) निवासी नगला दोहली हाल निवासी ईंट भट्टा मानकपुर आदमपुर झबरेड़ा और सुशील पुत्र हरचंद (38) निवासी बिंडुखड़क की मौत हो गई। सिविल अस्पताल के शवगृह में इनके शवों का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं, शनिवार रात आए दो अन्य शवों का भी रविवार को पोस्टमार्टम किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने बताया कि बीते दिनों में अब तक करीब 90 लोगों को सिविल अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर किया जा चुका है, जिनमें से हालत सुधरने पर 45 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। रविवार को सात और मरीजों को यहां रेफर किया गया।
विज्ञापन

कपड़ों के ढेर देखकर सहमे लोग
रुड़की। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पड़े कपड़े घटना को साफ बयां कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह से सविल अस्पताल में जहरीली शराब से मरने वालों के शव आने लग गए थे। जैसे-जैसे शव आते रहे पुलिस उनका पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम कराती रही। शनिवार दोपहर दो बजे तक सिविल अस्पताल रुड़की में 23 लोगों का पोस्टमार्टम किया जा चुका था। जहरीली शराब से मरने वालों के कपड़े पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पड़े दिखे तो हर कोई सहम गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed