फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   लाखों के जेवर और नकदी लेकर महिला फरार

लाखों के जेवर और नकदी लेकर महिला फरार

Tue, 11 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
लाखों के जेवर और नकदी लेकर महिला फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

शादीशुदा महिला घर में रखे लाखों के जेवर और नकदी लेकर रात में फरार हो गई। परिवार के लोग सुबह उठे और सामान बिखरा देखा तो महिला के लापता होने का पता चला। महिला के पति ने एक युवक पर पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन की रही है।
पुलिस ने बताया कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक युवक की शादी करीब सात साल पूर्व मेरठ के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। महिला के पति के अनुसार, कुछ दिन पहले उसने पत्नी को मोबाइल पर एक युवक से बात करते पकड़ा था। पता चला था कि वह अपने रिश्तेदारी में आने वाले युवक से बात कर रही थी। उसने दोबारा युवक से बात न करने की नसीहत दी, लेकिन इसके बाद भी वह युवक से छुपकर मोबाइल पर बात करती रही।
विज्ञापन

महिला के पति के अनुसार, रविवार रात परिवार के लोग घर में सोए थे। सोमवार सुबह जब उनकी आंख खुली तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और उसकी पत्नी लापता थी। उन्होंने गांव में आसपास और उसके मायके तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल। महिला के पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और युवक पर पत्नी को ले जाने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed