{"_id":"5a4bd4b84f1c1b4d198b483a","slug":"111514919096-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल पर छापा, सेक्स रैकेट का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल पर छापा, सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में छापामार कर देह व्यापार का भंडाफोड़ कर दो युवक , एक महिला, एक युवती और होटल संचालक को गिरफ्तार किया। जबकि तीन युगल पुलिस ने छोड़ दिए। इनमें दो जोड़े प्रेमी-प्रेमिका और तीसरे युगल की सगाई हो रखी थी। पुलिस ने तीन युगल सूचना पर पहुंचे परिजनों के सुपुर्द किया है।
सिविल लाइंस कोतवाली में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने मंगलवार देर शाम पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में देह व्यापार हो रहा है। इस पर पुलिस टीम ने छापा मारा तो होटल के अलग-अलग कमरों से पांच जोड़े अश्लील हरकत करते पकड़ा। कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी के नेतृत्व में पहुंची टीम सभी को लेकर कोतवाली पहुंची। पूछताछ में पकड़ी गई युवतियों में मुजफ्फरनगर के एक कालेज की नाबालिग छात्रा और उसका प्रेमी शामिल था। एक युगल ऐसा था, जिनकी सगाई हो रखी थी। एक युवती अपने प्रेमी के साथ होटल में पहुंची थी। इन तीनों युगलों का देह व्यापार से कोई संबंध नहीं था। इस पर इन्हें सूचना पर बुलाए परिजनों के सुपुर्द कर दिया। देह व्यापार कराने के आरोप में होटल संचालक अलीम खान (निवासी मोहल्ला सहरादारान कस्बा, थाना पुरकाजी) को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा ग्राम किनौनी, थाना बघरा, जिला मुजफ्फरनगर निवासी विशाल बालियान और पुरकाजी, मुजफ्फरनगर निवासी अमीर अहमद को दो महिलाओं के साथ देह व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार की गई दोनों महिलाएं रुड़की की रहने वाली हैं। एसपी देहात ने बताया कि इन सभी लोगों को जो कमरे उपलब्ध कराए गए थे उनकी होटल की रजिस्टर में एंट्री नहीं थी। पुलिस टीम को पुरस्कृत करने के लिए एसएसपी को रिपोर्ट भेजी गई है।