फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दुकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

दुकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

Wed, 12 Dec 2018 10:39 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी
रुड़की। दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद दुकान का सामान इधर-उधर बिखेरकर फरार हो गए। चोरी का पता तब चला, जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचा। दुकान मालिक ने चोरी की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर रोड पर तेल व्यापारी राहुल बंसल का आवास है। आवास के पास ही उनकी सरसों के तेल की थोक की दुकान है। मंगलवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी बीच चोरों ने रात को किसी समय दुकान का ताला तोड़ दिया और दुकान में रखा अधिकतर सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह जब राहुल दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान गायब था और कुछ सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

दुकान में चोरी की सूचना पर आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। राहुल ने पुलिस को चोरी की सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इसके बाद राहुल गंगनहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर की उनकी दुकान से सरसों के तेल के कई डिब्बे, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed