{"_id":"5be72256bdec22694c343d2e","slug":"101541874262-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर। लंढौरा-मंगलौर मार्ग पर राम भट्ठे के पास ट्रक की टक्कर से महिला और उसके सात माह के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। उधर, मां-बेटे की मौत से भड़के ग्रामीणों ने ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने और चालक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर लंढौरा-मंगलौर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी मान-मनौव्वल और कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने करीब दो घंटे बाद जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवानपुर चंदनपुर निवासी वसीम पुत्र मुर्तजा शनिवार दोपहर लंढौरा से बाइक पर अपनी भाभी खुशनुमा और सात माह के भतीजे अरम को लेकर मंगलौर की ओर आ रहे थे। जैसे ही बाइक मार्ग स्थित राम भट्टे के पास पहुंची तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक टक्कर से खुशनुमा और उनका सात माह का बच्चा सड़क पर जा गिरे। ट्रक का एक पहिया दोनों के ऊपर चढ़ने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे वसीम को हल्की चोट आई है। हादसे के बाद मौके ग्रामीणों की भीड़ जमा होते देखकर ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
इसके बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उधर, मां-बेटे की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों के शव को सड़क पर रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने जाम नहीं खोला। पुलिस के काफी समझाने पर करीब दो घंटे बाद लोगों ने जाम खोला। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।