फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ससुराल पक्ष पर लगाया बेटी को गायब करने का आरोप

ससुराल पक्ष पर लगाया बेटी को गायब करने का आरोप

Mon, 25 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ससुराल पक्ष पर लगाया बेटी को गायब करने का आरोप
लक्सर। एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। यह भी आरोप है कि जब वह बेटी की ससुराल पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव के सतीश कुमार ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लगभग तीन साल पहले उसने अपनी बेटी कोमल की शादी कोतवाली क्षेत्र में की थी। सतीश का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले अक्सर उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। बेटी की ससुरालवालों की हरकत से तंग आकर वह कोमल को प्रहलादपुर स्थित घर पर ले आए थे। संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने के बाद बेटी को ससुराल भेजा। सतीश का कहना है कि अब फोन करने पर ससुरालवालों ने उसकी बेटी से बातचीत नहीं कराई। आरोप है कि वह अपने बहनोई अशोक के साथ बेटी कोमल के ससुराल पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। सतीश ने कोतवाली पुलिस से शिकायत कर बेटी को गायब करने का आरोप लगाया है। रविवार को भिक्कमपुर चौकी पुलिस सतीश के साथ उसकी बेटी कोमल की ससुराल पहुंची, तो दामाद मिला लेकिन बेटी कोमल नहीं थी। पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की तो बताया कोमल बुआ के घर देवबंद गई है और शाम तक लौट आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed