फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद अब बैंक खातें सीज करने की तैयारी

मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद अब बैंक खातें सीज करने की तैयारी

Sun, 22 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद अब बैंक खातें सीज करने की तैयारी
रुड़की। एटीएम कैश वैन के सुरक्षाकर्मी को गोली मारकर हुई 25 लाख की लूट के मामले में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार लुधियाना के इनामी बदमाश सुखविंदर (उर्फ मोनी) के बैंक खाते सीज किए जाएंगे। इसके लिए स्थानीय पुलिस ने पंजाब के बैंक प्रबंधकों और पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। साथ ही गिरफ्तार तीनों बदमाशों के परिजनों और रिश्तेदारों के खातों की भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सात अप्रैल को बीएसएम तिराहे के एक्सिस बैंक में कैश डालने आए कैशवैन के सुरक्षाकर्मी को गोली मारकर बदमाश 25 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इसके बाद से पुलिस बदमाशों को चिह्नित करने में जुटी थी। करीब 400 कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाश चिह्नित किए गए। शुक्रवार सुबह तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस ने लूट के मुख्य आरोपी एवं दो लाख के इनामी बदमाश सुखविंदर (निवासी लेबर कॉलोनी, धूस मोहल्ला, भारत नगर चौक, लुधियाना, पंजाब) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जबकि लूट की घटना में शामिल दो अन्य बदमाश राजेंद्र वर्मा उर्फ मींटू और अमित तलवार निवासी भगवानपुर को मुठभेड़ से कुछ घंटे पहले ही गिरफ्तार किया था, लेकिन लूटी गई 25 लाख की रकम में से पुलिस मात्र पांच लाख सात हजार सात सौ रुपये बरामद कर पाई। शेष रकम बदमाशों ने कहां डाली इसके लिए पुलिस बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। रकम का पता लगाने के लिए पुलिस ने बदमाशों के खातों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुख्य आरोपी सुखविंदर के पंजाब के खातों को सीज करने की तैयारी कर ली है। तीनों बदमाशों के परिजनों और रिश्तेदारों के खातों की भी जांच चल रही है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बदमाशों के खातों को सीज कराया जा रहा है। साथ ही 20 लाख की रकम कहां खर्च की गई है, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed