फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Councilors came out against the increase in property tax, started signature campaign

Roorkee News: संपत्तिकर में बढ़ोतरी के खिलाफ उतरे पार्षद, चलाया हस्ताक्षर अभियान

Mon, 19 May 2025 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Councilors came out against the increase in property tax, started signature campaign
नगर निगम की ओर से संपत्तिकर दर में की जा रही बढ़ोतरी के खिलाफ पार्षदों ने बिगुल बजा दिया है। सोमवार को पार्षद विरोध में सड़कों पर उतरे। साथ ही लोगों को निगम के फैसले से अवगत कराते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन


नगर निगम ने संपत्तिकर की नई दर जारी कर दी है। इसके लिए अभी आपत्ति मांगी गई है। पार्षद इसका विरोध कर रहे हैं। पार्षद इस बढ़ोतरी को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नई दरें लागू होने से शहर के लोगों पर संपत्तिकर का अतिरिक्त भार पड़ेगा। संपत्ति कर की नई दरों के खिलाफ पार्षदों ने सड़कों पर उतर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन




पार्षद पंकज सतीजा ने बताया कि जो हस्ताक्षर होंगे। उनका एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। इस अभियान से यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि लोग संपत्तिकर दर में जो बढ़ोतरी की जा रही है, उसके खिलाफ हैं। मुख्यमंत्री लोगों की भावना को ध्यान में रखते हुए इसे वापस लेने के आदेश जारी करेंगे, ऐसी उम्मीद सभी पार्षद व शहर की जनता जता रही है। इस मौके पर पार्षद चारू चंद्र, नितिन त्यागी, पार्षद प्रतिनिधि शगुन शर्मा, पार्षद प्रमोद पाल, कुलबीर, यजुर प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि दीपक बत्रा व सोनू कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव- गांव में मजबूत हो रहा संगठन



रुड़की। पनियाला रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड के प्रभारी चौ. नीरपाल सिंह का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में सदस्यता अभियान के माध्यम से गांव-गांव में अपने संगठन को टीम मजबूत कर रहा है। प्रदेश में 2027 का चुनाव मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। इस दौरान अजय वर्मा, प्रेम सिंह रावत, तिस्सपाल मलिक, बृजपाल तोमर, सुनील झबरेड़ी, भास्कर भट्ट, गौरव शर्मा, अभिलाष लांबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed