फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cops accused of slapping, commotion

सिपाही पर थप्पड़ मारने का आरोप, हंगामा

Sat, 26 Oct 2019 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cops accused of slapping, commotion
आजाद नगर चौक के पास एक स्कूटी को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार और स्कूटी सवार आपस में उलझ गए और हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंचे दो सिपाहियों ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं माने। आरोप है कि इसी बीच एक सिपाही ने स्कॉर्पियो सवार का पक्ष लेते हुए स्कूटी सवार को थप्पड़ जड़ दिया। हंगामा होते देख सिपाही मौके से खिसक लिए।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शेखपुरी निवासी आशीष कुमार शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह आजाद नगर चौक पर लगे कट पर पहुंचे तो देहरादून की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसे लेकर दोनों आपस में उलझ गए और हंगामा हो गया। हाईवे पर जाम के हालात भी बन गए। सूचना मिलते ही कोतवाली से दो सिपाही पहुंचे और दोनों को समझाने लगे, लेकिन दोनों आपस में उलझते रहे। आरोप है कि इस बीच एक सिपाही ने स्कॉर्पियो सवार का पक्ष लेते हुए आशीष के साथ अभद्रता कर दी। विरोध करने पर सिपाही ने थप्पड़ मार दिया, जिससे हंगामा और बढ़ गया और स्कूटी सवार के परिचित मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने सिपाही पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। फजीहत होती देख दोनों सिपाही बाइक उठाकर मौके से जाने लगे। इस पर हंगामा कर रहे लोगों ने उन्हें रोक लिया। काफी देर तक हाईवे पर गहमागहमी चलती रही। कोतवाली से अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे, तब जाकर विवाद शांत हुआ। आशीष कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से करने की बात कही। उधर, कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिसकी भी गलती होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed