{"_id":"692054a0a65de8647003fa8a","slug":"congressmen-demonstrated-in-the-grain-market-roorkee-news-c-5-1-drn1027-839396-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अनाज मंडी में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अनाज मंडी में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अनाज मंडी में निगम की संपत्ति को जेसीबी से ध्वस्त करने के मामले में अब राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले को तूल देते हुए अनाज मंडी पहुंचकर मेयर एवं नगर आयुक्त पर निगम की जमीन को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कुछ भूमाफिआयों की मिलीभगत से निगम की जमीनों पर जानबूझकर कब्जा करवाया जा रहा है।
रुड़की अनाज मंडी पहुंचे महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र चौधरी एवं कार्यकर्ताओं ने मेयर और नगर आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में नगर निगम की फड़ की जमीन को एक बाहर से आए भूमाफिया ने जेसीबी चलाकर अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम को कई दिन पूर्व भी इस संबंध में लिखित एवं मौखिक सूचना दी थी।
रात के अंधेरे में नगर निगम की जेसीबी का प्रयोग कर जिस प्रकार से भूमि को ही खुर्दबुर्द किया गया उससे स्पष्ट होता है कि मेयर और नगर आयुक्त ने जानबूझकर भूमाफिया का सहयोग किया है। उन्हाेंने कहा कि अब तक भूमि को खुर्द-बुर्द करने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और उन्हें भूमि कब्जाने का पूरा मौका दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकरण में नगर विधायक भी भूमाफिया को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। व्यापारी प्रवीण सिंघल एवं अमित आहूजा ने कहा कि बार-बार लिखित एवं मौखिक शिकायत देने के बावजूद नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की और जमीन पर कब्जा होने दिया गया।
पुलिस को सूचना एवं तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस अवसर पर पार्षद चारू चंद, पूर्व पार्षद संजय तोमर, डॉ. हरमिंदर सिंह, भूषण त्यागी, पप्पन, विजय पाल सिंह, नवीन जैन, सुधीर चौधरी, एडवोकेट राजा चौधरी, प्रदीप सिंह, सुशील कश्यप, मिंटू जायसवाल, नंद लाल यादव आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- --