{"_id":"6a09b40615ea1b665c0ed504","slug":"colony-residents-relieved-of-a-violent-dog-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-155269-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: काॅलोनी वासियों को मिली हिंसक कुत्ते से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: काॅलोनी वासियों को मिली हिंसक कुत्ते से निजात
Sun, 17 May 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 17 May 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका की टीम ने पकड़ा, दस से अधिक लोगों पर कर चुका था हमला
लक्सर। नगर में आतंक का कारण बने हिंसक कुत्ते को आखिरकार नगर पालिका प्रशासन की टीम ने पकड़ लिया। टीम ने कुत्ते को पकड़ने के बाद उसे आबादी क्षेत्र से दूर छोड़ दिया है। नगर के हरिद्वार मार्ग स्थित अग्रवाल काॅलोनी में एक हिंसक कुत्ते की बीते कई दिनों से आतंक का कारण बना हुआ था। कुत्ता अभी तक दस से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका था। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। कुत्ते के आतंक के चलते काॅलोनीवासी घरों के बाहर निकलने से डर रहे थे। पूर्व सभासद रतेंद्र तिवारी ने नगर पालिका प्रशासन और वन विभाग को इसकी जानकारी दी थी। अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल ने हिंसक हुए कुत्ते को पकड़ने के लिए पांच कर्मचारियों की एक टीम को लगाया था। शुक्रवार की देर शाम को कर्मचारियों ने काॅलोनी के समीप कुत्ते को घेर लिया और जाल की मदद से उसे पकड़ लिया। ईओ मोहम्मद कामिल ने बताया कि कुत्ते को पकड़ने के बाद आबादी से दूर छोड़ दिया गया है।