{"_id":"5f78b62b8ebc3eefbb075d2b","slug":"closed-road-in-toda-kalyanpur-caught-fire-roorkee-news-drn357967713","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएम कार्यालय पर अनिश्चिकालीन धरना छह अक्टूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएम कार्यालय पर अनिश्चिकालीन धरना छह अक्टूबर से
विज्ञापन
रुड़की। टोडा कल्याणपुर में बंद किए गए रास्ते का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इस मामले में टोडा कल्याणपुर के ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन रोड़ गुट के पदाधिकारियों के साथ मिलकर प्रशासनिक भवन में बैठक की। वहीं छह अक्तूबर से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।
पिछले दिनों सेना द्वारा टोडा कल्याणपुर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया था। सेना के अधिकारियों का दावा था कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए रास्ते को बंद किया गया है। इसके बाद से ग्रामीणों को अन्य वैकल्पिक मार्गों से अपने गांव पहुंचना पड़ रहा है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। शनिवार को ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन रोड़ गुट के पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक भवन में बैठक की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सेना द्वारा रास्ता बंद करने से छह गांवों के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार सेना व प्रशासन के अधिकारियों से रास्ता खुलवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर छह अक्तूबर को जेएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। यदि इसके बाद भी मांग पर संज्ञान नहीं लिया जाता है तो आंदोलन को उग्र करने के लिए महापंचायत आयोजित की जाएगी। टोडा कल्याणपुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद शमशाद ने मामले की जानकारी दी है। इस दौरान बैठक में रोड़ गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष पदम सिंह रोड़, जिलाध्यक्ष नाजिम अली, युवा जिलाध्यक्ष संजीव कुशवाह आदि मौजूद रहे।