फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Civilians fight for opposing molestation

जायरीन परिवार से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट

Wed, 31 Mar 2021 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Civilians fight for opposing molestation
दरगाह साबिर पाक में जियारत करने आए परिवार की महिलाओं के साथ छात्रों ने छेड़खानी और मारपीट कर दी। इस दौरान एक युवक और युवती घायल हो गए। जायरीनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद क्षेत्र निवासी एक परिवार कलियर दरगाह में जियारत करने आया था। बुधवार को परिवार के लोग दरगाह इमाम साहब पर जियारत करने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में एक स्कूल के छात्रों ने परिवार के साथ आईं महिलाओं के साथ छेड़खानी कर मोबाइल से फोटो खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर गालीगलौज कर मारपीट कर दी। आरोप है कि बीचबचाव कराने आईं महिलाओं से भी छात्रों ने मारपीट कर दी। इस दौरान एक युवक और एक युवती घायल हो गए। शोर मचाने पर छात्र फरार हो गए। इस बीच छात्रों की एक बाइक मौके पर ही छूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। वहीं, जायरीनों की ओर से छात्रों के खिलाफ तहरीर दी गई है। एसओ जगमोहन रमोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। बाइक नंबर के आधार पर युवकों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed