फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Children's entertainment level will improve from Anandam class in sports

आनंदम क्लास से खेल-खेल में सुधरेगा बच्चों का शौक्षिक स्तर

Sun, 08 Dec 2019 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Children's entertainment level will improve from Anandam class in sports
ण्अब बच्चों को सरकारी स्कूलों की तरफ आकर्षित करने के लिए शिक्षा विभाग अनोखी पहल शुरू करने वाला है। इसके तहत बच्चों को खेलकूद के माध्यम से आखर और व्यवहारिक ज्ञान दिया जाएगा। इससे जहां बच्चे स्कूल में आने को ललायित होंगे वहीं उनके शैक्षिक स्तर में भी काफी सुधार आएगा। एनसीईआरटी के दिशा निर्देश पर शुरू की गई इस पहल को शिक्षा विभाग ने ‘आनंदम क्लास’ का नाम दिया है। जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की में बाकायदा इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाने लगा है।
विज्ञापन

देखने में आ रहा है कि दिन प्रतिदिन सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या घटती जा रही है। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के लिए जो बच्चे आते हैं, उनमें भी सीखने की जिज्ञासा कम नजर आती है। यह बच्चे स्कूल में आने से पहले खुश नजर नहीं आते हैं। इसके चलते एनसीईआरटी की ओर से बच्चों का सरकारी स्कूलों से भंग होते इस मोह को कम करने के लिए ‘आनंदम क्लास’ शुरू करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि स्कूलों में प्रथम वादन आनंदम नाम से शुरू किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर आनंदम क्लास में बच्चों को मैदान में भेज दिया जाएगा। वहीं उन्हें मैदान से पांच कांच की वस्तुओं को ढूंढकर लाने के लिए कहा जाएगा। इससे जहां बच्चों गिनती सीख जाएंगे। इसके साथ ही यह कला बच्चों को कांच और अन्य लोहे आदि की वस्तुओं की पहचान करने में भी सहायक होगी। इससे बच्चों का स्कूल में मन भी लगेगा और वह खेल ही खेल में कई तरह की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। प्रथम चरण में जिले के कुछ शिक्षकों को जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। हालांकि अभी तक स्कूलों में आनंदम को लेकर कोई आदेश नहीं आए हैं, लेकिन जल्द ही क्लास शुरू करने के लिए स्कूलों में आने वाले हैं। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने बताया कि आनंदम प्रोग्राम को लेकर जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों में ऐसी गतिविधियां आयोजित कराई जाएगी ताकि बच्चें खुशी-खुशी स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed