फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Childbirth services at Landhaura CHC suspended for eight days

Roorkee News: लंढौरा सीएचसी में प्रसव की सुविधा आठ दिन से बंद

Wed, 24 Jun 2026 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Childbirth services at Landhaura CHC suspended for eight days
कस्बे के सरकारी अस्पताल के प्रसव केंद्र पर तैनात स्टाफ नर्स के पिछले आठ दिनों से अवकाश पर होने के कारण केंद्र बंद पड़ा है। इससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए रुड़की और मंगलौर के अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल में प्रसव केंद्र पर ताला लटका हुआ है। इससे प्रसव पीड़ा होने पर महिलाओं को छह से दस किलोमीटर दूर रुड़की और मंगलौर जाना पड़ रहा है। आजाद, नफीस, सलीम, आकाश, रुस्तम और रियासत का कहना है कि इस स्थिति से गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पहले प्रसव केंद्र पर दो स्टाफ नर्स तैनात रहती थी। एक नर्स के अवकाश पर होने की स्थिति में दूसरी नर्स प्रसव संबंधी सेवाएं संचालित करती रहती थी लेकिन वर्तमान में केवल एक ही नर्स की तैनाती होने से उनके अवकाश पर जाते ही प्रसव की सुविधा पूरी तरह से बंद हो गई है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में अतिरिक्त स्टाफ नर्स की तैनाती की मांग की है ताकि प्रसव सेवाएं नियमित रूप से संचालित हो सके और क्षेत्र की महिलाओं को समय पर उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ नर्स दस दिन के अवकाश पर है। दो दिन बाद उनके ड्यूटी पर लौटने के साथ ही प्रसव केंद्र की सेवाएं शुरू कर दी जाएगी। -डॉ. विक्रांत सिरोही, सीएचसी लंढौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed