{"_id":"61cf1825004dc222a118242c","slug":"child-kidnapping-was-planned-after-the-money-ran-out-roorkee-news-drn400354565","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे खत्म होने पर बनाई थी बच्चे के अपहरण की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे खत्म होने पर बनाई थी बच्चे के अपहरण की योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे खत्म होने पर युवक ने व्यापारी के बेटे का अपहरण करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। साथ ही मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
शुक्रवार को झबरेड़ा थाने में सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बसंत निवासी बेहड़ेकी के पास पैसे खत्म हो गए थे और उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। इसलिए उसने इकबालपुर निवासी व्यापारी पंकज के बेटे के अपहरण की योजना बनाई थी। वह दीपावली से बच्चे की रेकी कर रहा था, लेकिन उसे मौका नहीं मिल पाया। पूछताछ में बताया कि बृहस्पतिवार शाम मौका मिला था। इसलिए उसने बच्चे की अपहरण की कोशिश की, लेकिन उसके भाई ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर दुकानदार मौके पर पहुंच गया था। वह बच्चे को छुड़ाने का प्रयास कर रहा था। इस पर उसने चाकू से दुकानदार पर हमला कर दिया था। सीओ ने बताया कि आरोपी ने अपहरण के लिए फिरौती का पत्र भी लिखा था। साथ ही रस्सी और बैग का भी इंतजाम किया था। उसकी निशानदेही पर पत्र, रस्सी, बैग और चाकू बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल, एसआई हाकम सिंह, चिंतामणि, नूर हसन, अजय काला, संदीप रावत और विकास शामिल रहे।