{"_id":"5eeb9e518ebc3e42e9176a13","slug":"cheenee-maal-ke-bahishkaar-ka-aahvaan-roorkee-news-drn3474822188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना देश की अखंडता और संप्रभुता के लिए दृढ़: शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना देश की अखंडता और संप्रभुता के लिए दृढ़: शर्मा
विज्ञापन
लक्सर/खानपुर/सुल्तानपुर। लद्दाख में शहीद हुए सैनिकों को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लक्सर, खानपुर व सुल्तानपुर में लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए चीनी माल के बहिष्कार करने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शादाब अली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सुल्तानपुर कस्बे के अली चौक पर एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने लद्दाख में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शादाब अली ने कहा कि चीन की सेना ने जो अपराध किया है। इसकी सजा उसे जरूर मिलनी चाहिए। इस दौरान आबिद हसन, सुशील कुमार, समीर अली, उस्मान अली, अमजद अली, नदीम, सुफियान मलिक, अमित सैनी, मनोज कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को जन विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने लक्सर कस्बे में चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह पाकिस्तान की ही तर्ज पर चीन के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई कर सैनिकों की शहादत का बदला ले। इस मौके पर मास्टर कुशलपाल सैनी, दिनेश पांडे, नाथूराम शर्मा, रामसिंह वाल्मीकि, राजकुमार कश्यप, विपुल बंसल, भूपेंद्र निगम, राहुल अग्रवाल, राजेंद्रनाथ मेहंदीरत्ता, हरि भारद्वाज, जातिराम, बिजेंद्र पांचाल, कुलदीप वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। उधर, गोवर्धनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर देश की सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मंडल महामंत्री भगत सिंह ने कहा कि चीन ने पूरे विश्व में कोरोना जैसा वायरस फैलाकर महामारी फैलाई है। इसके कारण आज पूरे विश्व में लोग बेमौत मर रहे हैं। उन्होंने लोगों से चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील की। इस मौके पर मनदीप व कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।
सेना देश की अखंडता के लिए दृढ़: शर्मा
रुड़की। मदरहुड आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय रुड़की में लद्दाख की गलवां घाटी में शहीद हुए सेना के 20 जवानों के लिए शोकसभा का आयोजन किया गया।
संस्थान के महानिदेशक प्रो. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि पूर्वी लद्दाख के गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच भयंकर टकराव के बाद तनाव बढ़ गया है। जो कि चिंता का विषय है। चीन के साथ दशकों बाद इतना बड़ा सैन्य टकराव हुआ है, लेकिन भारतीय सेना राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ है। निदेशक प्रशासन दीपक शर्मा ने कहा कि अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को सलाम है। हमें वीरगति को प्राप्त शहीदों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अशोक शर्मा, ऋचा शर्मा, कार्तिक नायडू आदि समस्त स्टाफ ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति शोक जताया।
विज्ञापन
संस्था ने शहीदों को श्रद्धांजलि
रुड़की। लद्दाख में चीनी सेना की ओर से भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले में 20 सैनिकों के शहीद होने पर नर सेवा नारायण सेवा संस्था की ओर से आक्रोश जताया गया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के महासचिव शेखर सिंघल ने कहा कि भारत सरकार को चीन को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें चीनी सामान का बहिष्कार कर चीन की आर्थिकी की रीढ़ तोड़नी चाहिए।
इस अवसर पर आदेश सैनी, नगर निगम के मेयर गौरव गोयल व योगेंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
--------------------
फोटो समाचार--
------
भारतीय सेना पर हमले की निंदा की
भगवानपुर। लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सेना की ओर से भारतीय सेना पर हमला करने की घटना की डॉक्टरों ने निंदा की। इस दौरान शहीद हुए 20 सैनिकों को भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान डॉक्टरों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।
डॉ. विक्रांत सिरोही ने कहा कि चीन दुनिया में अलग थलग पड़ गया है। वह दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए भारतीय सैनिकों पर हमला कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें चीनी सामान का बहिष्कार करना होगा। श्रद्धांजलि देने वालों में डॉ. एसपी सिंह, डॉ. हरप्रीत, डॉ. अनुराधा, डॉ. हेेमंत, डॉ. रमिंदर सिंह, डॉ. मोनिका, डॉ. दीपिका, डॉ. मयंक व जगदीश नेगी आदि उपस्थित थे।
व्यापारियों ने जलाई चीनी सामान की होली
भारतीय जवानों की शहादत के बाद चीन के खिलाफ किया प्रदर्शन
लोगों से चीनी समान के बहिष्कार का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। चीन बॉर्डर पर 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद व्यापारियों ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी कर विरोध जताया है। इस दौरान चीनी सामान की होली जलाई गई।
रुड़की सिविल लाइंस में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने चीन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान चीन निर्मित सामान की होली जलाई गई। मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि अब हिंदुस्तान की जनता चीन को गोली से नहीं उसकी आर्थिक कमर तोड़कर जवाब देगी। व्यापारियों ने कहा कि हिंदुस्तान की कुल 137 करोड़ की आबादी है। उनकी भारतीयों से अपील है कि चाइना के उत्पादों का इस्तेमाल बंद करें। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मेंदीरत्ता, भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी, मंडल महामंत्री सौरभ गोयल, सावित्री मंगला, संजीव कक्कड़, अंकुर जैन आदि व्यापारी उपस्थित रहे। वहीं अनाज मंडी चौक पर व्यापरियों ने चाइना मेड एलईडी तोड़कर आग के हवाले की। इस दौरान सौरभ सिंघल ने कहा कि भारतीयों से अपील की है कि चाइना के उत्पादों का बहिष्कार करें। इस दौरान व्यापारी नेता रजनीश गुप्ता, विशाल गुप्ता, पीयूष जैन, राजीव गोयल, संजय मेंदीरत्ता, रविंद्र सिंघल, मोहित चौहान, अंशुल साहनी, नीलू अग्रवाल व अजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।