फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cheating of lakhs in the name of profit in the company

कंपनी में मुनाफे के नाम पर लाखों की ठगी

Wed, 11 Aug 2021 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs in the name of profit in the company
कंपनी में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने के नाम पर एक युवक ने कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली और फरार हो गया। कंपनी के एजेंटों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को लक्सर कोतवाली पहुंचे पूजा भारती, आशीष शर्मा, अवंतिका शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी के नाम से एक फाइनेंस कंपनी खोली थी। कंपनी में उन्हें एजेंट बनाया गया था। साथ ही बताया था कि कंपनी में तीन हजार रुपये जमा करने पर एक माह में दो बार ब्याज दिया जाएगा। युवक के झांसे में आकर उन्होंने क्षेत्र के कई लोगों को कंपनी की योजना की जानकारी दी। लोगों ने विश्वास करके कंपनी में अपनी रकम लगा दी। बताया कि क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने कंपनी में पैसा लगाया था। इनमें से कुछ लोगों को ब्याज की रकम दी गई जबकि कुछ को नहीं। आरोप है कि कंपनी में लाखों रुपये जमा होने के बाद युवक फरार हो गया। कंपनी में पैसा लगाने वाले लोग अब उन पर रकम वापस करने का दबाव बना रहे हैं। तीनों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--
पति-पत्नी पर मारपीट का केस
लक्सर/खानपुर। मारपीट के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर निवासी दीपमाला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने पिता चंद्रभान, माता बाला देवी, भाई मेनपाल और भाभी सुनीता के साथ रहती है। आरोप है कि मेनपाल और उसकी पत्नी मकान बेचने के लिए माता-पिता पर दबाव डाल रहे थे। उन्होंने मना कर दिया तो मेनपाल और उसकी पत्नी ने मारपीट कर दी। साथ ही तीनों को घर से निकाल दिया। मारपीट में उनकी मां बाला देवी के पैर की हड्डी टूट गई जबकि उनकी कमर की रीढ़ की हड्डी में भी फ्रैक्चर हो गया। इलाज कराने के बाद तीनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मेनपाल और उसकी पत्नी सुनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed