फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Challans issued to eight shopkeepers after irregularities were found at meat shops

Roorkee News: मीट की दुकानों पर अनियमितताएं मिलने पर आठ दुकानदारों के चालान

Mon, 27 Oct 2025 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Challans issued to eight shopkeepers after irregularities were found at meat shops
अनुसूचित समाज के नेता योगेश कुमार पर हमला करने के दो आरोपियों को रुड़की पुलिस ने गिरफ्तार किया
मांस की दुकानों की पुलिस ने सोमवार को चेकिंग की। दुकानों के अंदर चेकिंग में गंदगी मिली। कुछ दुकानदारों की ओर से लाइसेंस का नवीनीकरण तक नहीं कराया गया। भारी अनियमितताएं मिलने पर दुकानदारों को पुलिस की ओर से जमकर फटकार लगाई गई। दुकानदारों को पुलिस ने चेतावनी दी कि वह नियमों का पालन करें अन्यथा पुलिस की ओर से दोबारा चेकिंग में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर और देहात में बड़े पैमाने पर मीट की दुकानें खुली हैं। धड़ल्ले से गली-मोहल्ले और गांव तक में खुले आम मीट बिक रहा है। इन दुकानों पर अक्सर बिना लाइसेंस के मीट बिकने की पुलिस को शिकायत मिल चुकी है। कई मीट दुकानदार तो स्लाटर हाउस का प्रयोग न कर चोरीछिपे भी अवैध कटान कर रहे हैं। साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को पुलिस ने गुड वर्क से अपने दिन की शुरुआत की।
विज्ञापन




सोत बी चौकी प्रभारी आनंद मेहरा के नेतृत्व में मीट की एक-एक कर आठ दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में कुछ दुकानदारों के पास तो लाइसेंस मिले। कुछ पर लाइसेंस की अवधि पूरी होने पर नवीनीकरण नहीं हो पाया। इसके बाद ऐसे दुकानदारों को जमकर पुलिस की ओर से फटकार लगाई गई। दुकानों के अंदर और बाहर भी साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं मिली है। मीट को भी घनी आबादी के बीच खुले में बेचा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी अनियमितताएं मिलने पर पुलिस ने मीट दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह जो कारोबार कर रहे हैं दायरे में रहकर ही करें। काफी दुकानों के पास अतिक्रमण भी मिला है। दुकानदारों ने अपने सामान भी दुकानों के बाहर रखे हुए थे। पुलिस की ओर से मीट दुकानों की चेकिंग की खबर से अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप मचा रहा।




पुलिस की लोकेशन और कार्रवाई की रिपोर्ट वह अपने सूत्रों से लेते रहे। सोत बी चौकी प्रभारी आनंद मेहरा ने बताया कि आठ मीट दुकानदारों के यहां व्यवस्थाएं सही नहीं मिलने पर चालान किए गए है। कुछ दुकानदारों की लाइसेंस अवधि समाप्त मिली। सफाई व्यवस्था सही नहीं थी और दुकानों के बाहर भी सामान रखा मिला। यही सब अनियमितताएं मिलने पर दुकानदारों के 500-500 रुपये के नकद चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed