{"_id":"652592eacf76b98447050856","slug":"challan-of-115-vehicles-20-seized-in-checking-campaign-roorkee-news-c-5-1-drn1027-263570-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चेकिंग अभियान में 115 वाहनों का चालान, 20 सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चेकिंग अभियान में 115 वाहनों का चालान, 20 सीज
विज्ञापन
परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल की ओर से अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर 115 वाहनों का चालान किया गया। 20 वाहनों को सीज कर दिया गया। इसमें मुख्य रूप से ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
परिवहन विभाग प्रवर्तन दल की ओर से अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई लंबे समय से जारी है। बीती रात भी प्रवर्तन दल और इंटरसेप्टर की टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई दी। दरअसल, बीते दिनों जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने जिलेभर में अवैध रूप से संचालित और अपंजीकृत ई-रिक्शा वाहनों और अवैध खनन के वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।
निर्देशानुसार सोमवार रात को एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहान के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी अनिल सिंह नेगी व उनकी टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर 115 से अधिक वाहनों के चालान किए जबकि 20 वाहनों को सीज किया गया। जिन वाहनों के चालान किए गए हैं उनमें से अधिकतर वाहन लंबे समय से बिना फिटनेस और मोटर वाहन कर अदा किए बिना दौड़ रहे थे। इसके अलावा 12 ई-रिक्शाओं का भी चालान किया गया। प्रवर्तन अधिकारी ने ऐसे सभी ई-रिक्शा को बंद कर कड़ा संदेश दिया। इस दौरान हरियाणा से खनन सामग्री लेकर आ रहे चार डंपर भी सीज किए गए। इस मौके पर नीरज, अश्विनी, सुमित, केके अंतवाल, लक्ष्मण सिंह आदि शामिल रहे।