{"_id":"60db5bcf8ebc3ed78077f46c","slug":"celebrating-birthday-party-was-expensive-reached-lockup-roorkee-news-drn3830486188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थ-डे की पार्टी मनाना पड़ा महंगा, पहुंचे हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थ-डे की पार्टी मनाना पड़ा महंगा, पहुंचे हवालात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। देर रात बर्थ-डे की पार्टी कर घर लौट रहे दो युवकों को पुलिस ने हवालात भेज दिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने दोनों के परिजनों के माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने बाइक सीज कर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस रात करीब ढाई बजे गाड़ी से गश्त कर रही थी। जब पुलिस बेलड़ा गांव के पास पहुंची तो एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। बाइक की अगली नंबर प्लेट कपड़े से ढकी होने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया। इस पर युवकों ने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने गाड़ी से बाइक का पीछा किया तो युवक सोलानी नदी पुल के पास बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर बाइक मालिक की पहचान कर उससे पूछताछ की। बाइक मालिक ने बताया कि जान पहचान के दो युवक बाइक लेकर गए थे। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों को भी कोतवाली में बुला लिया और मामले की जानकारी ली। युवकों ने बताया कि वे दोस्त की बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे थे। वह पुलिस की गाड़ी देखकर घबरा गए थे, इसलिए वह बाइक लेकर भागने लगे थे। इस पर पुलिस ने दोनों को हवालात में डाल दिया। बाद में दोनों के परिजनों के लिखित में माफी मांगने पर पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी और एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि दोनों को पूछताछ के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया है।