फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   CDO arrived to investigate the allegations against the mayor

मेयर पर लगे आरोपों की जांच करने पहुंचे सीडीओ

Fri, 07 Oct 2022 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:49 PM IST
सार

मेयर के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई जांच को लेकर गठित समिति के अध्यक्ष सीडीओ प्रतीक जैन ने शुक्रवार को निगम पहुंचकर पड़ताल की।साथ ही मेयर और पूर्व नगर आयुक्त के भी बयान दर्ज किए जा चुके हैं।इसी क्रम में सीडीओ प्रतीक जैन, टीम सदस्यों के साथ शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे।

विज्ञापन
CDO arrived to investigate the allegations against the mayor

विस्तार

मेयर के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई जांच को लेकर गठित समिति के अध्यक्ष सीडीओ प्रतीक जैन ने शुक्रवार को निगम पहुंचकर पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने पार्षदों, ठेकेदारों और कर्मचारियों से जानकारी ली। साथ ही इनमें से कई के बयान दर्ज किए जो आरोप लगाए जा रहे हैं उनसे संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मेयर के खिलाफ विभिन्न आरोपों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसमें मेयर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता ने मेयर पर लीज संपत्ति के हस्तांतरण के मामले में 25 लाख की रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने, निगम की पत्रावलियों में छेड़छाड़ करने समेत कई आरोप लगाए गए थे। इस पर हाईकोर्ट ने शासन को दो माह में प्रकरण के निस्तारण के आदेश दिए थे। मामले में शासन ने जांच के आदेश दिए थे। इस पर डीएम ने सीडीओ को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन

अब सीडीओ की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही है। मामले में जांच कमेटी के सदस्य पूर्व में भी निगम पहुंचकर कागजों की पड़ताल कर चुके हैं। साथ ही मेयर और पूर्व नगर आयुक्त के भी बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इसी क्रम में सीडीओ प्रतीक जैन, टीम सदस्यों के साथ शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त के कक्ष में पार्षदों से वार्ता की। इस दौरान पार्षदों ने मेयर के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने आरोप लगाया कि दबाव बनाने के लिए ठेकेदारों का भुगतान जबरन रोका जा रहा है और फाइलों में तरह-तरह की टिप्पणी की जा रही है। 16 पार्षदों ने बयान दर्ज कराए। साथ ही आरोपों में संबंधित दस्तावेज भी जांच समिति को सौंपे। इसके बाद कुछ ठेकेदारों ने भी जांच समिति के समक्ष आरोप लगाया कि कई फाइलों का भुगतान दो साल से रोका जा रहा है। सीडीओ ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी फीडबैक लिया। उन्होंने जांच रिपोर्ट के बाबत फिलहाल किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया। करीब ढाई घंटे की जांच के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed