फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   CCTV cameras worth 20 lakhs installed in Landhaura are not working

Roorkee News: लंढौरा में लगे 20 लाख की कीमत के सीसीटीवी कैमरे ठप

Fri, 20 Sep 2024 05:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras worth 20 lakhs installed in Landhaura are not working
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iदो साल से नहीं कर रहे हैं काम, कस्बे की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
I
I

I
Iदो साल पूर्व नगर पंचायत ने कस्बे में मुख्य चौराहों पर लगाए थे कैमरे
I
Iकस्बे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। ऐसे में कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, आए दिन कस्बे में घटनाएं हो रही हैं। कैमरे खराब होने के कारण घटनाओं का सही पता नहीं चल पा रहा है।
I
I
I
Iनगर पंचायत की ओर से कस्बे में निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो साल पहले करीब 20 लाख की लागत से मुख्य मार्गों, चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। जिस समय कैमरे लगाए गए थे तो उस समय लोगों ने इस पहल की सराहना की थी लेकिन सीसीटीवी कैमरे लगने के एक दो माह बाद ही कुछ कैमरे या तो खराब हो गए हैं या बंद पड़े हैं। घटनाओं में अपराधियों की शिनाख्त के लिए पुलिस दुकानों और घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के लिए भटक रही है।
विज्ञापन

I
Iस्थानीय निवासियों का कहना है कि कैमरे बंद होने के बाद से कई घटनाएं हो चुकी हैं। कैमरे चालू होते तो घटनाओं का खुलासा हो सकता था। शीशपाल कश्यप, तहसीन, श्रवण, हसीन हैदर, फारूक, रविकांत धीमान आदि का कहना है कि कई बार कहने के बाद भी नगर पंचायत अधिकारी कैमरों को ठीक नहीं करा रहे हैं। ऐसे में बदमाश इसका लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iमामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो गंभीर विषय है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी से वार्ता कर बंद पड़ कैमरों को चालू कराया जाएगा। - गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम/अधिशासी अधिकारी, लंढौराI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article